जौनपुर, फरवरी 28 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज मार्ग स्थित अपने घर पर किराए के कमरे में रहने वाली एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगायी कि वह प्रयागराज मार्ग शाहगंज में वीरू उर्फ शशांक के घर में किराए का कमरा ली। वह उस घर में रह रही थी। इसी दौरान शशांक की नजर गंदी हो गई। वह शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने किराएदार युवती को मकान से निकाल दिया। वहीं जब युवती गर्भवती हो गई तो युवक ने शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता ने घटना की सूचना कोतवाली पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.