देहरादून, फरवरी 27 -- बिना सत्यापन के किरायेदार रखने वालों पर न सिर्फ भारी जुर्माना लगेगा, बल्कि किरायेदार के अपराधी निकलने पर मकान मालिक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा। दून में किराये पर रह रहे झारखंड के कुख्यात विक्रम शर्मा हत्याकांड के उठे सवालों को देखते हुए यह कदम उठाया गया। शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरूगेशन ने जिले के पुलिस अफसरों और थानेदारों के साथ ऑपरेशन क्रैकडाउन और अन्य पुलिस अभियानों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिए कि लापरवाही बरतने वाले मकान मालिकों पर शिकंजा कसा जाए। एडीजी ने स्पष्ट किया कि पुलिस का यह चेकिंग अभियान सिर्फ आम मोहल्लों तक सीमित नहीं रहेगा। शहर की बड़ी सोसाइटियों, अपार्टमेंट और पॉश कॉलोनियों में भी बड़े पैमाने पर सत्यापन किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.