हजारीबाग, अप्रैल 14 -- बरही प्रतिनिधि। बरही थाना के थानाप्रभारी पुलिस निरीक्षक विनोद कुमार ने बरही थाना क्षेत्र में किराएदार के रूप में रह रहे लोगों की पूरी जानकारी रखने की हिदायत दी है। थानाप्रभारी ने मकान मालिकों से जिनके घर पर किराएदार के रूप में 20 वर्ष से 35 वर्ष के युवा रह रहे हों उनकी जानकारी थाना से साझा करने की अपील की है। थानाप्रभारी ने कहा है कि बरही में बहुत से नये मकान बने हैं जिनमें किराएदार रह रहे हैं। उनकी स्पष्ट जानकारी मकान मालिक के पास नहीं है तो इसकी जानकारी थाना को दें। थानाप्रभारी ने कहा है कि किराएदार के रूप में 20 से 35 वर्ष के युवा अपनी पहचान छुपा कर रह रहे हैं। यह भी पढ़ें- बिना सत्यापन किराएदार रखने पर चालान किराएदार क्या काम करते हैं, किस उद्देश्य से किराए पर रह रहे हैं यह मकान मालिक को पता नहीं है तो इसकी जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.