देहरादून, मार्च 12 -- देहरादून। कोतवाली नगर के लक्ष्मण चौक, गांधी ग्राम, न्यू पार्क रोड, गुरुद्वारा रोड और मालवीय नगर की मिश्रित आबादी में गुरुवार को पुलिस ने बाहरी लोगों को सत्यापन किया। इस दौरान पहचान का कोई वैध दस्तावेज न दिखा पाने वाले 49 लोगों को पुलिस दो बसों में भरकर थाने लाई। एसएसपी के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में कुल 469 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए 92 मकान मालिकों का 83 पुलिस एक्ट में चालान किया और उन पर 9 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इसके अलावा नियमों का उल्लंघन करने वाले 49 अन्य लोगों से 81 पुलिस एक्ट के तहत 12,250 रुपये वसूले गए। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...