अलीगढ़, फरवरी 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। क्वार्सी क्षेत्र के किशनपुर इलाके में रविवार देररात दो किरायेदारों के बीच शराब पीने के दौरान विवाद हो गया। इसमें एक तरफ से पहुंचे युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। उसके चेहरे व सीने पर वार किए। गंभीर हालत में उसे जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से दिल्ली रेफर कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। क्वार्सी क्षेत्र के किशनपुर में दही वाली गली में हरिओम का मकान है। यहां शिवचरण व योगेंद्र किराये पर रहते हैं। रविवार रात साढ़े नौ बजे नशे में दोनों में किसी बात पर कहासुनी हो गई। गालीगलौज के बाद शिवचरण ने बाबा मार्केट निवासी अपने साढू मुनेश को फोन करके बुला लिया। मुनेश के साथ उसका परिचित बाबा कालोनी निवासी विक्की भी आ गया। उधर, योगेंद्र ने भी अपने भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.