छपरा, अप्रैल 17 -- फोटो: 8 डाक-बंगला रोड स्थित जिला परिषद मार्केट की दुकान शुक्रवार को सील करते कर्मी छपरा, एक संवाददाता। किराया और विकास शुल्क की राशि जमा नहीं करने को लेकर कर्मियों ने शुक्रवार को डाक बंगला रोड स्थित जिप की पांच दुकानों को सील कर दिया। इन दुकानों पर पिछले 6-7 साल से किराया और विकास शुल्क की राशि बकाया है। जानकारी के मुताबिक इन दुकानदारों को काफी दिनों से बकाया की राशि जमा करने के लिए नोटिस भी भेजा गया लेकिन दुकानदारों ने बकाया जमा करना वाजिब नहीं समझा। जिन दुकानदारों का दुकान सील किया गया है उनमें रविकांत सिंह , अनिल कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, धीरज कुमार का नाम शामिल है। यह भी पढ़ें- राशि खर्च नहीं होने पर जिला परिषद के सदस्यों ने खोला मोर्चा इन लोगों के दुकानों पर लगभग 25 लाख रुपया जिला परिषद का बकाया है।

हिंदी हिन्द...