जमशेदपुर, अप्रैल 1 -- जमशेदपुर ऑल मार्केट एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को शहर के दस सैरात बाजारों के सैकड़ों दुकानदारों ने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में दुकानदारों ने किराया वृद्धि के फैसले का कड़ा विरोध जताया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था के अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू और महासचिव नसीम अंसारी ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू ने कहा कि जेएनएसी के अधिकारी दुकानदारों को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में भी किराया वृद्धि की गई थी, जिसका व्यापारियों ने विरोध किया था और बाद में उसे रोक दिया गया था। उन्होंने कहा कि व्यापारी आंदोलन नहीं करना चाहते, लेकिन यदि उनकी मांगें पूरी नहीं ह...