किराया मांगने पहुंचे दंपती पर जानलेवा हमला
बिहारशरीफ, जून 17 -- शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। घर का किराया मांगने गए पति-पत्नी के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर देने का मामला सामने आया है। घटना शेखपुरा टाउन थाना क्षेत्र के बंगालीपर मोहल्ले में हुई। घायल दंपती को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान बंगालीपर निवासी उदय दास एवं उनकी पत्नी रेखा देवी के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि वे पटना में रहकर काम करते हैं। बंगाली पोखर के पास उनका घर है। इसमें उनके भाई व अन्य लोग किराये पर रहते हैं। भाई और भतीजे ने किराया मांगने पर मारपीट की। धारदार हथियार के हमले से जख्मी कर दिया। उन्होंने भाई, भतीजे व अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.