कानपुर, मार्च 13 -- कानपुर, संवाददाता। बांसमंडी में दुकान का किराया मांगना वृद्ध को भारी पड़ गया। दबंगाें ने वृद्ध को घेरकर गाली-गलौज कर जानलेवा हमला किया। शोर-शराबा सुन राहगीरों के आने पर आरोपित धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित की बेटी ने अनवरगंज थाने में शिकायत कर रिपोर्ट कराई। बांसमंडी में रहने वाली फरिया नैयर के मुताबिक बुधवार की शाम उनके पिता अंजुम नैयर इकबाल लाइब्रेरी के बाहर स्थित दुकान से पिछले दो माह का बाकी किराया लेने गए थे। इस दौरान मोनीस, सैफ, दुलारे व अन्य दो लोगों ने किराया भूल जाने की बात कहते हुए गाली-गलौज देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपित अंजुम पर लाठी-डंडे व लोहे की रॉड लेकर टूट पड़े। जिससे वह लहुलूहान हो गए। थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...