रुडकी, जून 18 -- रुड़की, संवाददाता। कलियर से रुड़की रेलवे स्टेशन आ रही सवारियों ने किराया मांगने पर एक ई-रिक्शा चालक की सरेराह जमकर पिटाई कर दी। महिलाओं के बीच सड़क पर हंगामा करने और मारपीट को देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बाद में भीड़ का दबाव बढ़ता देख महिलाएं किराया देकर वहां से खिसक गईं। रामपुर निवासी शमीम गुरुवार की दोपहर ई-रिक्शा में कुछ महिलाओं को कलियर से बैठाकर रुड़की रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुआ था। बताया जा रहा है कि सफर के दौरान कुछ महिलाएं रास्ते में ही उतर गईं। जबकि बाकी महिलाएं रेलवे स्टेशन की तरफ आ रही थी। इसी बीच गंगनहर पटरी मार्ग के पास जब चालक शमीम ने महिलाओं से तय किया हुआ किराया मांगा तो महिलाएं भड़क गईं। महिलाओं ने चालक को थप्पड़ों से सरेआम पीट दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...