किराया मांगने पर ई-रिक्शा चालक को जमीन में गिराकर पीटा, रिपोर्ट
कानपुर, जून 22 -- कानपुर, संवाददाता। जूही थाना क्षेत्र में किराया मांगने पर सवारियों ने ई-रिक्शा चालक से मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों की मार से पैर की हड्डी टूट गई। पीड़ित ने थाने में शिकायत पर चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। बाबूपुरवा अजीतगंज कॉलोनी निवासी शम्मी कपूर के अनुसार वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। 19 मई की रात बारादेवी चौराहे से चार युवकों को ई-ब्लॉक किदवई नगर के लिए बैठाया था। गंतव्य पर पहुंचने के बाद जब किराए की मांग की तो सवारियों ने गाली-गलौज करते हुए बाल पकड़कर घसीट लिया, फिर जमीन में गिराकर बेरहमी से लात-जूतों से पीटा। शोर सुन इलाकाई लोगों के आने पर आरोपित धमकी देकर भाग निकले। जूही थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.