किराया बढ़ने से गोपालगंज से लंबी दूरी की यात्रा हुई महंगी
गोपालगंज, जून 5 -- गोपालगंज। गोरखपुर, दिल्ली, लखनऊ, मोतिहारी, पटना सहित अन्य शहरों के लिए चलने वाली लंबी दूरी की बसों से यात्रा करना अब पहले की अपेक्षा महंगा हो गया है। परिवहन विभाग ने वर्ष 2021 में निर्धारित यात्री किराया दरों में 10 से 15 प्रतिशत तक की वृद्धि करते हुए नई किराया सूची लागू कर दी है। जिले में यह नई व्यवस्था 1 जून से प्रभावी हो गई है। नई किराया सूची के तहत साधारण बस, डीलक्स बस, डीलक्स वातानुकूलित बस, वॉल्वो, मर्सिडीज एवं उनके समतुल्य बसों के साथ-साथ नगरीय बस सेवा को भी शामिल किया गया है। संशोधित दरों के अनुसार 50 किलोमीटर की यात्रा पर किराये में 15 प्रतिशत, 100 किलोमीटर पर 14 प्रतिशत, 150 किलोमीटर पर 13 प्रतिशत, 200 किलोमीटर पर 12 प्रतिशत, 250 किलोमीटर पर 11 प्रतिशत तथा 300 किलोमीटर तक की यात्रा पर 10 प्रतिशत तक की वृद्धि क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.