बिहारशरीफ, अप्रैल 18 -- इस्लामपुर नगर परिषद ने पालिका मार्केट में की कार्रवाई कई दुकानदारों ने बकाया राशि जमा कर बचा लिया दुकान को सील होने से इस्लामपुर, निज संवाददाता। शहर के पालिका मार्केट में नगर परिषद की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कम्प मच गया है। शनिवार को किराया बाकी रहने के कारण कई दुकानों को सील कर दिया गया। कई दुकानदारों ने मौके पर ही बकाया राशि जमा कर अपनी दुकानों को सील होने से बचाया। कई बार सूचना देने के बाद भी दुकानदारों ने बकाया किराया जमा नहीं किया था। कार्यपालक पदाधिकारी पूजा माला ने बताया कि मार्केट में कुल 63 दुकानें है। यह भी पढ़ें- जिप दुकानों पर 7 करोड़ बकाया, वसूली के लिए सख्ती शुरू वर्ष 2012 में मार्केट बनने के बाद सभी दुकानदारों से एग्रीमेंट कर एडवांस के रूप से 30 से 50 हजार रुपये लिये गये थे। दुकान के अनुसार पां...