जमशेदपुर, मार्च 12 -- जमशेदपुर। साकची बाजार समेत शहर के करीब दस सैरात बाजारों में किराया बढ़ोतरी के विरोध में दुकानदारों का आक्रोश सड़क पर फूट पड़ा। दुकानदारों ने जमशेदपुर अक्षेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। बाद में दुकानदारों का प्रतिनिधिमंडल अक्षेस कार्यालय पहुंचा और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों का कहना था कि किराया बढ़ोतरी का फैसला पूरी तरह गलत है और इससे छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन्होंने बताया कि पहले भी किराया बढ़ाए जाने के खिलाफ आंदोलन किया गया था। दुकानदारों ने प्रशासन से निर्णय पर पुनर्विचार कर किराया बढ़ोतरी वापस लेने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.