अवनीश जायसवाल, जून 20 -- UP News : केंद्र सरकार एग्रीगेटर पॉलिसी के तहत कैब बुकिंग पर जीएसटी (GST) कानून की धारा 9 (5) के तहत 5% टैक्स लगाने की तैयारी में है। इस बीच इसी मुद्दे पर एस्या सेंटर की एक नई रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि इस नए स्लैब से आम लोगों के सफर पर महंगाई की मार पड़ेगी। लखनऊ समेत देश के 13 शहरों में किए गए एक सर्वे के मुताबिक, टैक्सी बुकिंग पर जीएसटी लगाने से ड्राइवरों की कमाई घटने और यात्रियों का किराया बढ़ने के संकेत हैं। एस्या सेंटर की डायरेक्टर मेघना बाल के मुताबिक, सब्सक्रिप्शन मॉडल से ड्राइवरों को अपनी कमाई का पहले से अंदाजा रहता है और पारदर्शिता बनी रहती है, जिससे यात्रियों को भी किफायती सफर मिलता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सब्सक्रिप्शन वाले राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म पर जीएसटी कानूनी रूप से...