किराया बढ़ाने की मांग पर जिले के ट्रांसपोर्टरों ने नहीं भेजे ट्रक
नोएडा, मई 21 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। महंगाई और ईंधन की बढ़ी कीमतों के खिलाफ जिले के ज्यादातर ट्रांसपोर्टरों ने गुरुवार को सड़कों पर ट्रक नहीं उतारे। किराये में बढ़ोतरी की मांग को लेकर यह हड़ताल की गई है। ट्रांसपोटर्स का कहना है कि पिछले कई वर्षों से किराया नहीं बढ़ाया गया है, इसमें वृद्धि होनी चाहिए। वहीं, नोएडा और ग्रेनो के टैक्सी और ऑटो चालक इसमें शामिल नहीं हुए। ओबा-उबर जैसे ऐप पर कैब आसानी से बुक हो रही थीं। ट्रांसपोर्टर लक्की भारद्वाज ने कहा कि उनके 12 ट्रक हैं और उन्होंने ट्रकों पर माल लादकर नहीं भेजा। उनके ट्रक गुजरात सामान लेकर जाते हैं। इसमें कंपनियों से मशीनरी भेजी जाती है। उन्होंने कहा कि संभव है कि हड़ताल में शामिल होने के कारण किराया बढ़ जाए, जिससे ट्रांसपोर्टर को लाभ हो सके हैं। ट्रांसपोर्टर शिवम ने कहा कि उनके पास में 20 ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.