गोड्डा, जनवरी 10 -- गोड्डा। शहर में नगर परिषद की संपत्तियों से जुड़े बकाया किराए की वसूली को लेकर परिषद ने सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को कारगिल चौक स्थित राजाबाजार व सायरात मार्केट की कई दुकानों को सील कर दिया। यह कार्रवाई करीब एक वर्ष से अधिक समय से किराया जमा नहीं करने वाले दुकानदारों के खिलाफ की गई है। नगर परिषद की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और अन्य दुकानदारों में भी चिंता का माहौल देखा जा रहा है। नगर परिषद के अभिलेखों की समीक्षा के दौरान यह सामने आया कि कारगिल चौक स्थित कुल 26 दुकानें ऐसी हैं, जिनका किराया लंबे समय से लंबित है। इनमें से कई दुकानदारों पर 57 हजार रुपए से लेकर 65 हजार रुपए तक की राशि बकाया बताई जा रही है। नगर परिषद की ओर से इन दुकानदारों को पूर्व में कई बार लिखित नोटिस, मौखिक सूचना और अंतिम चेतावनी भी दी गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.