किराया बकाए के चलते ठप होने की स्थिति में 108 शहरी आरोग्य मंदिर
लखनऊ, अक्टूबर 21 -- सरकार ने शहरी इलाकों में मरीजों को डोर स्टेप यानि उनके घर के नजदीक इलाज मुहैया कराने के लिए नगरीय आयुष्मान आरोग्य केंद्र खोले थे। मगर हालत यह है कि कहीं वाईफाई कनेक्शन कटने की नौबत है तो कहीं बिजली बिल न जमा होने के कारण अंधेरा होने की स्थिति है। प्रदेश में ऐसे 108 से अधिक नगरीय आयुष्मान आरोग्य केंद्र हैं, जहां इस तरह की दिक्कत आ रही है। ऐसे बीते सात माह से इन केंद्रों का किराया जमा न हो पाने के चलते हो रहा है।
किराया और बिजली बिल का भुगतान अटका राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई शहर में वहां के सीएमओ और डीएम से लेकर महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य तक पत्र भेजकर किराया भुगतान कराए जाने की मांग हो रही है। एनएचएम के तहत संचालित इन आरोग्य मंदिरों के भवन स्वामियों को इस वर्ष अप्रैल से किराए और बिजली बिल का भुगतान नहीं हो पाया है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.