पीलीभीत, अप्रैल 18 -- पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरिया ता. महाराजपुर के रहने वाले मोहम्मद अली ने बताया कि उन्होंने 13 अप्रैल को अपने ट्रक संख्या में फरीदाबाद हरियाणा से काठमांडू नेपाल ले जाने के लिए सीमेंट के फ्रेम लोड किए थे। ट्रांसपोर्ट स्वामी से गाड़ी का भाड़ा 1. 30 लाख रुपये तय किया गया था। आरोप है कि गाड़ी पूरनपुर पहुंचने पर चालक ने ट्रांसपोर्टर से किराया मांगा, लेकिन भुगतान नहीं किया गया। इस पर चालक मो. अली को किराया न मिलने की आशंका हुई। मो. अली ने कई बार संपर्क किया, लेकिन भुगतान नहीं किया गया। पूरनपुर ट्रक लेकर पहुंचे मो. अली ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की। यह भी पढ़ें- किराये पर दिया ट्रैक्टर हड़पा,विरोध पर धमकाया आरोप है कि पुलिस ने मामला उनके क्षेत्र का न होने की बात कहकर तहरीर लेने से इनकार कर दिया। इस पर चालक ने खुटार...