एटा, मार्च 30 -- 38 महीने से स्टेट बैंक की मुख्य ब्रांच ने भवन स्वामी को भुगतान नहीं किया। किराया न मिलने के बाद भवनस्वामी ने सोमवार को बैंक के मुख्य द्वार में अपने ताले लगाकर बैंक को नहीं खुलने दिया। बैंक न खुलने पर ग्राहकों की भीड़ जमा हो गई। समझाने के बाद भी वह नहीं माने। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया। थाना पुलिस के हस्तक्षेप के बाद बैंक का ताला खुल सका। कस्बा में एसबीआई की शाखा है। भवन स्वामी सुशील कुमार गुप्ता हैं। इनके ही भवन में बैंक चल रही है। बैंक ने 38 माह से किराया नहीं दिया है। किराया न मिलने पर सोमवार को बैंक खुलने से पहले ही भवन मालिक ने ताले जड़ दिए है। भवन स्वामी का आरोप है कि पिछले 38 माह से बैंक ने किराए का तय भुगतान नहीं किया है। इसके चलते बैंक अधिकारियों को नोटिस के माध्यम से अवगत भी करवाया जा चुका है। किराया मांगने पर...