वाराणसी, फरवरी 3 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम प्रशासन ने मंगलवार को किराया जमा न करने पर विश्वेश्वरगंज क्षेत्र की पांच दुकानों को सील कर दिया। सीलिंग की कार्रवाई के दौरान इलाके में हड़कंप मचा रहा। सील की गई दुकानों में दुकान नंबर 4 और 5, 22 और 23 तथा दुकान नंबर 113(अ) शामिल हैं। नगर निगम प्रशासन ने इससे पहले करीब 600 दुकानदारों को किराया बकाया होने पर नोटिस जारी किया था। किराया जमा न करने वाले व्यवसायियों को चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद जिन दुकानदारों ने भुगतान नहीं किया, उनके खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की गई। नगर निगम ने संबंधित व्यवसायियों को जल्द किराया जमा न करने की स्थिति में आवंटन निरस्त करने की चेतावनी दी है। सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव ने बताया कि सभी दुकानदारों को समय से किराया जमा करने के लिए कई बार नोटिस भेजे ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.