गया, फरवरी 28 -- शहर के अलग अलग इलाके में नगर निगम की 667 दुकानें हैं। इन दुकानों में दर्जनों ऐसे दुकानदार हैं जो वर्षों से किराया नहीं दिया है। ऐसी 23 दुकानों को शनिवार को सील कर दिया गया। इस दौरान सिटी मैनेजर नज मुजफ्फर व मार्केट शाखा प्रभारी निशांत कुमार ने इन दुकानों को सील करने की कार्रवाई की। नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया के निर्देश पर लगातार ऐसे दुकानों को चिन्हित कर नोटिस भेजा जा रहा है। इसके बाद भी किराया नहीं देने वाले लोगों पर कार्रवाई करते हुए दुकानें सील की जा रही हैं। पूजा गेस्ट हाउस पर नौ लाख बकाया सिटी मैनेजर ने बताया कि केदारनाथ मार्केट स्थित पूजा गेस्ट हाउस पर नौ लाख रुपये बकाया रहने पर उसे सील किया गया है। इसके अलावा एपी कॉलोनी में उदय कुमार पालित की दुकान पर छह लाख बकाया रहने पर दुकान सील की गई है। बताया कि पूर्व में सिकड़ि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.