धनबाद, अप्रैल 28 -- रणधीर वर्मा चौक स्थित कृषि बाजार की दुकानों का वर्षों से बकाया किराया नहीं चुकाने वाले दुकानदारों पर अब प्रशासन सख्त हो गया है। इस मुद्दे को लेकर सोमवार को समाहरणालय में डीसी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि बकाएदार दुकानदारों को एक महीने के भीतर किराया जमा करना होगा। ऐसा नहीं करने वालों को दुकान खाली करनी होगी। साथ ही दुकानों के किराए को पुनः संशोधित (रिवाइज) करने का भी निर्णय लिया गया है। बैठक में कृषि बाजार समिति के पणन सचिव विपुल कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2006 में रणधीर वर्मा चौक से लिंडसे क्लब की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर 25 दुकानें और उनके पीछे 63 शेड बनाए गए थे। यह भी पढ़ें- सड़क चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों ने जताया रोष वर्ष 2019 में किराया संशोधित किया गया था। अभी उन दुकानों क...