आगरा, अप्रैल 6 -- नगर निगम प्रशासन ने बकाया किराया न जमा करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। कुर्की और तालाबंदी की कार्रवाई के बाद भी जिन दुकानदारों ने लंबे समय से किराया जमा नहीं किया है, उनके खिलाफ अब अनुबंध समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी कर और सहायक नगर आयुक्त श्रद्धा पांडेय ने बताया कि प्रथम चरण में उन दुकानदारों को चिन्हित किया गया है जिन पर 50 हजार रुपये से अधिक का बकाया है। ऐसे सभी बकायेदारों की सूची तैयार कर ली गई है। जल्द ही इनके अनुबंध निरस्त किए जाएंगे। राजस्व वसूली को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।हाल ही में चलाए गए अभियान में कई दुकानों पर तालाबंदी की कार्रवाई की गई। इसके तहत रकाबगंज स्थित अरिहंत मार्केट, चाहसोर मार्केट, बल्केश्वर मार्केट और महावीर मार्केट की दुकानों को सील क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.