किराया का निर्धारण कर जल्द सभी ऑटो पर चिपकाया जाएगा
रांची, मई 24 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ एवं रांची जिला ऑटो चालक यूनियन जल्द ही यात्रियों के हित को ध्यान में रखते हुए किराया का निर्धारण कर उसे ऑटो में चिपकाएंगे। किराए का निर्धारण का काम विभिन्न मार्गों के ऑटो चालकों और उनके मालिकों से विचार-विमर्श कर किया जाएगा। ऑटो महासंघ के अनुसार, किराया निर्धारण यात्री व स्कूल कॉलेजों में पढ़नेवाले विद्यार्थियों के हितों के अनुकूल होगा। यह निर्णय महासंघ ने रविवार को अपराह्नन काल में हुई बैठक में लिया। बैठक में विभिन्न मार्गों के ऑटो चालक व मालिक उपस्थित थे। बैठक में ऑटो चालकों और उसके मालिकों के साथ उनकी समस्याओं पर भी चर्चा हुई। इसमें ऑटो चालकों से विभिन्न मार्गों में जबरन वसूली, ऑटो को पकड़कर फाइन वसूलने व शहर में परमिट व मार्गों के मामले को लेकर भी चर्चा हुई。
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.