बस्ती, फरवरी 2 -- साऊंघाट (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। बस्ती-बांसी मार्ग पर वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के कोडरी बालेगंज चौराहे पर गुमटी में चल रहीं तीन दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया। एक किराने की दुकान का टिनशेड तोड़कर अंदर घुसे। पान के गुमटी का ताला तोड़ा और तीसरे धुलाई सेंटर की दीवार तोड़ डाली। रविवार की सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची वाल्टरगंज पुलिस ने घटना से संबंधित जानकारी लेते हुए साक्ष्य एकत्रित कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के कोडरी निवासी रामरतन पुत्र रामजी बालेगंज चौराहे पर एक किराने की दुकान चलाते हैं। शनिवार की शाम को दुकान बंदकर अपने घर चले गए थे। रविवार की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दुकान का टिनसेड टूटा हुआ है और दुकान के अंदर का सामान चोरी हो चुका है...