कौशाम्बी, मार्च 8 -- सैनी निवासी लालजी केसरवानी ने स्थानीय हाईवे किनारे किराने की दुकान खोल रखी है। उसने बताया कि रविवार की दोपहर उसका बेटा श्लोक दुकान पर बैठा था। इस दौरान एक युवक दुकान पर पहुंचा और उसने तेरहवीं संस्कार के लिए सामान खरीदने का लंबा-चौड़ा पर्चा दिया। पीड़ित का बेटा सामान निकालने दुकान के अंदर वाले हिस्से में चला गया। इसी दौरान आरोपी काउंटर के समीप रखी हजारों रुपये कीमत की सिगरेट लेकर बाइक से फरार हो गया। आरोपी ने अपना नंबर और नाम भी बताया था। हालांकि, बाद में दोनों फर्जी निकला। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज से उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.