गोरखपुर, जून 9 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गुलरिहा नहर के पास स्थित किराने की दुकान में घुसकर नगदी समेत कैमरा चोरी करने वाले बाल अपचारी समेत तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है,जिनके पास से चोरी के 11.422 हजार रुपये बरामद कर लिया। तीन बालिग आरोपितों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया। शाहपुर क्षेत्र के राप्तीनगर निवासी सत्यानंद चौरसिया का लंगड़ी गुलरिहा में फॉर्चून की दुकान है। आरोप है कि सोमवार की रात दुकान में घुसकर अज्ञात लोगो द्वारा 15 हजार नगदी सहित कैमरा चोरी कर लिया गया था। पीड़ित के तहरीर पर गुलरिहा पुलिस अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की सहायता से तलाश कर रही थी।मंगलवार की दोपहर चोरी के तीन आरोपितों को पुलिस ने लक्ष्य रिसॉर्ट के पास से गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान सिद्धार्थनगर जिले के मोहानी...