बाराबंकी, जनवरी 24 -- निन्दूरा संवाद। घुघंटेर थाना क्षेत्र के अटहरा गांव निवासी शिवम पुत्र दिनेश साहू की गांव के बाहर स्कूल के पास किराने की दुकान में शुक्रवार की रात आग लग गई। जिसमें हजारों की नगदी सहित लाखों का किराने की सामग्री चीनी चावल गेहूं, रिफाइंड तेल करू तेल मैदा दाल आदि सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों द्वारा देर रात में आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया। इस संबंध में स्थानीय लेखपाल ने बताया कि दुकान के अंदर मंदिर में जल रहे दीपक से आग लगी थी जिसमें किराने की दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया है रिपोर्ट बनाकर तहसील भेजी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...