रायबरेली, अप्रैल 25 -- जगतपुर,संवाददाता। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर कस्बे में स्थिति किराने की दुकान में अज्ञात कारणों से लगी आग से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह से आग बुझाई। हाईवे पर स्थिति नवाबगंज मेले के पास होटल चलाने वाले दुकानदार रूपनारायण मौर्य निवासी नवाबगंज चाय व किराने की दुकान करते है। बीते शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे अचानक दुकान में आग लग गई। इसकी सूचना पास पड़ोस के लोगों ने दुकानदार को दी। दुकानदार के मौके पर पहुंचने और आग बुझाने तक दुकान के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। दुकान के अंदर रखा सामान जलने के बाद दुकानदार काफी परेशान है। यह भी पढ़ें- दुकान में आग लगी, हजारों का नुकसान आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह से लगी आग बुझाई गई। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल आलोक अवस्थी ने रिपोर्ट तहसीलदार ऊंचाहा...