किराने की दुकान में लगी आग बुझाने में पांच लोग झुलसे
चंदौली, जून 19 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिकनी के औरवाटांड़ गांव स्थित किराने की दुकान में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस दौरान दुकान का सारा सामान जल गया। वहीं आग बुझाने में पांख् लोग झुलस गए। हालांकि मामूली रुप से झुलसे ग्रामीणों को उपचार के बाद डाक्टर ने घर भेज दिया।औरवाटांड़ गांव निवासी मोतीलाल की गांव में किराने की दुकान है। शुक्रवार को वह अपनी दुकान खोलकर बैठा था। इसी दौरान अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपट बढ़ने पर दुकानदार भागकर जान बचाई और शोर मचाने लगा। इस दौरान आसपास के दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचकर पानी तथा मिट्टी फेंककर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। वही बुझाने के दौरान दुकानदार मोतीलाल, लालजी, रामचेला, सुजीत और अमरेश आग से मामूली रुप से झुलस गये। ग्राम प्रधान संतराम याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.