रांची, मई 6 -- रांची, संवाददाता। हरमू की गलियों से निकली एक संघर्षभरी कहानी ने पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। सीमित संसाधनों और आर्थिक चुनौतियों के बीच कृष कुमार बर्णवाल ने जैक 12वीं बोर्ड की कॉमर्स परीक्षा में 94.4 प्रतिशत (472 अंक) हासिल कर झारखंड में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। बाल कृष्ण प्लस टू हाई स्कूल के छात्र कृष की यह सफलता केवल अंकों की उपलब्धि नहीं, बल्कि अटूट हौसले की मिसाल है। उनके पिता नंद किशोर कुमार बर्णवाल हरमू में एक छोटी सी किराने की दुकान चलाते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति साधारण होने के कारण कृष अक्सर पढ़ाई के साथ-साथ दुकान की जिम्मेदारियां भी संभालते थे। यह भी पढ़ें- बाल कृष्ण प्लस टू स्कूल के कृष बर्णवाल बने कॉमर्स के स्टेट सेकंड टॉपर जब अन्य छात्र पूरी तरह परीक्षा की तैयारी में जुटे होते थे, तब कृष ग्राहकों को...