सिद्धार्थ, मार्च 21 -- सिद्धार्थनगर। शहर के स्टेशन रोड पर स्थित एक किराने की दुकान में गुरुवार की रात ताला तोड़कर 16.5 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मं जुट गई है। शहर के पूरब पड़ाव निवासी अंकित साहू की स्टेशन रोड पर दुकान है। गुरुवार की रात तोला तोड़ कर चोर उनकी दुकान में घुस गए और दुकान में रखा साढ़े सोलह हजार रुपये लेकर फरार हो गए। शुक्रवार की सुबह मामले की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। एसओ मिथलेश राय ने कहा कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...