बुलंदशहर, अक्टूबर 7 -- किराना स्टोर के लिए सामान देने के नाम पर विद्यालय डायरेक्टर से 30.18 लाख रुपए धोखाधड़ी कर हड़पने का मामला सामने आया है। डायरेक्टर की तहरीर पर पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

घटना का विवरण अजयनगर निवासी लोकेश कुमार भाटी पुत्र भजनपाल सिंह ने एसएसपी के आदेश पर दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि 16 अगस्त 2025 की शाम को उसके पास दो लोगों का फोन आया। जिन्होंने बताया कि कुछ लोग आपसे मिलना चाहते हैं। कुछ देर बाद वह अपने विद्यालय के ऑफिस पहुंचे। जहां एक महिला समेत चार लोग मिले। उन्होंने बताया कि आपने किराना स्टोर खोलने हेतु गूगल पर सर्च किया है। हमारी कंपनी किराने का सभी सामान उपलब्ध कराती है। जिसके लिए आपको 30.18 लाख रुपए की व्यवस्था करनी है। जिसकी फ्रेंचाइजी आपको मिल सकती हैं। जिसक...