किराना स्टोर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान राख
फिरोजाबाद, जून 7 -- मटसेना थाना क्षेत्र में शनिवार रात शॉर्ट सर्किट से किराना स्टोर में आग लग गई। जानकारी होने पर दुकान स्वामी और ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक लाखों रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर दमकल लेकर पहुंचे फायर स्टेशन के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गांव नरगापुर निवासी सुरेंद्र प्रताप सिंह की हरदासपुरा चौराहे पर सुरेंद्र किराना स्टोर के नाम से दुकान है। वह शनिवार रात करीब नौ बजे दुकान बंदकर घर चला गया। रात 10.30 बजे दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। ग्रामीणों का आरोप है कि आग लगने के करीब एक घंटे बाद दमकल की गाड़ियां पहुंचीं, जिससे नुकसान अधिक हो गया है। पुलिस के भी देरी से पहुंचने की बात कही है। थाना प्रभारी विमलेश त्रिपाठी ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.