संभल, दिसम्बर 10 -- मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर किराना व्यापारी के साथ हुई कथित लूट की घटना में बड़ा मोड़ आ गया है। पुलिस ने छह दिन की जांच के बाद लूट के बजाय मारपीट में रिपोर्ट दर्ज की है। घटना 3 दिसंबर की शाम साढ़े सात बजे करीब की है, जब बहजोई के काली मंदिर रोड निवासी किराना व्यापारी मदनलाल अपने बेटे लोकेश के साथ पाठकपुर से दुकान बंद कर बहजोई लौट रहा था। व्यापारी के बेटे के मुताबिक जैसे ही उनकी बाइक बहजोई पाठकपुर के बीच गांव खजरा खाकम के निकट पहुंची तो, पीछे से दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उनकी बाइक को साइड मारकर खाई में गिरा दिया था और मारपीट शुरू कर दी थी। व्यापारी का आरोप था कि बदमाश करीब दो लाख रुपये से भरा थैला छीनकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए थे। मारपीट में गंभीर रूप से घायल व्यापारी को पुलिस ने सीएचसी बहजोई भेजा, जहा...