मधुबनी, मार्च 1 -- लखनौर, निप्र। लखनौर थाना की लौफा पंचायत के रघुनाथपुर नहर पुल के निकट किराना व्यापारी दीपक से नगद राशि लूट के मामले का एक सप्ताह के भीतर उद्भेदन कर लिया गया है। झंझारपुर के डीएसपी सुबोध कुमार सिन्हा ने लखनौर थाना पर पीसी में बताया कि किराना व्यापारी से लूट में शामिल तीनों अपराधियों की पहचान कर ली गई है। इसमें शामिल एक अपराधी को लखनौर थाना पुलिस ने रविवार को तथा दूसरे अपराधी को शनिवार को ही मधेपुर थाना में गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि लुटी गई रकम में से चार हजार नगद राशि भी बरामद कर ली गई है । डीएसपी ने कहा कि लुट में शामिल तीसरे अपराधी को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना में शामिल एक अपराधी को लखनौर थाना पुलिस ने रविवार को अहले सुबह गिरफ्तार कर लिया। लखनौर थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने गुप्त सूचना पर सशस्त्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.