किराना व्यापारी पर हमला करने वाले आरोपियों पर मुकदमा
पीलीभीत, मई 7 -- पूरनपुर। युवक से जिम में कहासनी के बाद दो लोगों ने दुकान पर बैठे पिता पुत्र पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। बचाने पहुंचे युवक के साथ भी मारपीट की गई। इससे अफरा तफरी मच गई। मारपीट करने वाले जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने किराना व्यापारी की ओर से दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नगर से सटी ग्राम पंचायत पूरनपुर देहात के मोहल्ला नूरी नगर के रहने वाले अशफाक का बेटा रेहान चार पांच दिन पहले जिम गया था। इस दौरान रेहान का इमरान और अरहान से विवाद हो गया। बुधवार को रेहान अपने पिता अशफाक के साथ अपनी किराने की दुकान पर बैठा था। इस दौरान इमरान और रेहान दुकान पर पहुंच गए। उन्होंने जान से मारने की नीयत से अशफाक पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.