शाहजहांपुर, मार्च 21 -- मीरानपुर। किराना व्यापारी के निधन पर व्यापारियों ने शोक सभा कर संवेदना व्यक्त की। नगर के प्रमुख किराना व्यापारी लाला हरिराम अग्रवाल के निधन पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, सर्राफा एसोसिएशन अध्यक्ष विनोद वर्मा, फूड ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन अध्यक्ष अमर गुप्ता सोनू, कैमिस्ट एसोसिएशन के हर्षित अग्रवाल, सज्जन खां, पुनीत गुप्ता, ब्लाक प्रमुख नरेंद्र गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्यपाल एडवोकेट,डा. भरत पटेल आदि ने शोक सभा कर हुतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिजनों के प्रति हार्दिक शोक संवेदना व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...