कानपुर, मार्च 24 -- राजपुर,संवाददाता। कस्बे के मुखर्जी नगर में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की बहू ने ससुर की मौत को संदिग्ध बताकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मुखर्जी नगर निवासी किराना व्यापारी कपिल साहू ने बताया कि उनके पिता उमाशंकर राठौर काफी समय से बीमार चल रहे थे। सोमवार को उनकी हालत बिगड़ने पर कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर वह उन्हें लेकर घर लौट आए। देर रात उनकी मौत हो गई। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे। तभी मृतक की बहू रिया ने ससुर की मौत पर संदेह जाहिर कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के छोटे बेटे कपिल साहू ने पुलिस को बताया कि पिता प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.