गोंडा, मार्च 11 -- मेहनौन, संवाददाता। इटियाथोक थाना क्षेत्र में बुधवार को किराना व्यवसायी ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना इटियाथोक थानाक्षेत्र में अर्जुनपुर गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि व्यापारी मानसिक तनाव में थे। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह साप्ताहिक ट्रेन गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस (15067) बलरामपुर रेलवे स्टेशन से सुबह करीब नौ बजे गोंडा के लिए निकली। ट्रेन जैसे ही इटियाथोक-बलरामपुर के बीच अर्जुनपुर गांव के पास पहुंची वैसे एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। ट्रेन की चपेट में आने से उसका शरीर क्षतविक्षत हो गया और टुकड़े रेलवे ट्रैक पर बिखर गए। ट्रेन के पायलट ने घटना का म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.