मोतिहारी, अप्रैल 22 -- आदापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम अपराधियों ने एक किराना व्यवसायी को गोली मारकर रुपए से भरा झोला लूट लिया। घटना शाम करीब 6:15 बजे की बताई जा रही है। घायल व्यवसायी की पहचान श्यामपुर बाजार निवासी विजय कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। बताया जाता है कि विजय कुमार गुप्ता लाला छपरा चौक स्थित अपनी किराना दुकान बंद कर प्रतिदिन की तरह शाम करीब 6 बजे घर लौट रहे थे। इसी दौरान योगी बाबा मठ के पास पहले से घात लगाए तीन अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली उनके दाहिने पैर के घुटने में लगी, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े।घटना के बाद अपराधियों ने उनके पास मौजूद झोले से करीब 5 रुपए लूट लिए। भागने के दौरान अपराधियों ने व्यवसायी की बाइक भी स्टार्ट करने का प्रयास किया । स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.