किराना-मोबाइल दुकानदार की हत्या का आरोपित गिरफ्तार
आरा, सितम्बर 26 -- आरा, हि.सं.। भोजपुर के जगदीशपुर थाने की पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। वह जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बौलीपुर गांव निवासी वीरेंद्र सिंह का पुत्र विवेक कुमार है। पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित की ओर से शनिवार को जारी प्रेस बयान में यह जानकारी दी गयी। बता दें कि आठ जनवरी की रात जगदीशपुर के बौलीपुर गांव निवासी दुकानदार कामेश्वर सिंह उर्फ साधु अपने बेटे सुधन कुमार और सुमंत कुमार कुशवाहा के साथ अपनी किराना एवं मोबाइल दुकान से घर लौट रहे थे। उसी दौरान बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। इस संबंध में दुकानदार के बेटे सुधन कुमार की ओर से भूमि विवाद में विवेक कुमार सहित अन्य लोगों के खिलाफ अपने पिता की गोली मार कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। उसी समय से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.