बहराइच, मार्च 19 -- बहराइच,संवाददाता। नवरात्र पर मिलावटखोरों की सक्रियता को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सतर्क हुई है। गुरुवार को टीम ने शहर समेत दो स्थानों पर छापेमारी कर व्रत में उपयोग होने वाली खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता को परखा। चार नमूने भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। टीम के छापेमारी की खबर पर बाजार में हड़कंप की स्थिति बन गई। कई दुकानदार शटर बंदकर टीम के जाने तक गायब रहे। सहायक आयुक्त खाद्य डॉ अमर सिंह ने बताया कि नवरात्र पर बड़े पैमाने पर फलाहार के रूप में खाद्य पदार्थों का उपभोग किया जाता है। जिसमें मिलावट कर बिक्री किए जाने की सूचना मिल रही थी। इस पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार,डॉ विवेक वर्मा, मुकेश कुमार,आदित्य वर्मा, अजय कुमार, कृपा शंकर की टीम गठित की गई। टीम ने शहर के किराना मंडी में छापेमारी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.