मधुबनी, जून 18 -- कलुआही,निज प्रतिनिधि। कलुआही थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के हरपुर मजरही टोल के एक किराना दुकान से 1.3 किलो गांजा बरामद किया है। उक्त जानकारी देते हुए कलुआही के थानाध्यक्ष पायल भारती ने बताया की बुधवार की शाम गुप्त सूचना मिली की थाना क्षेत्र के हरिपुर मजरही टोल स्थित वार्ड नंबर 2 में एक किराना दुकान में गांजा का बिक्री धड़ल्ले से चल रही है। सत्यापन के लिए जब अपने दल बल के साथ गए तो पुलिस की गाड़ी को देखकर दुकान से एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से खदेड़ कर पकड़ लिया और पकड़ने के बाद जब दुकान की तलाशी ली गई तो एक पॉलिथीन में पुरिया बनाया हुआ एक थैली मिला जिसमें गांजा था। इसके बाद स्थानीय सीओ को दंडाधिकारी के रूप में बुलाकर गांजा का वजन किया तो उसका वजन 1.3 किलो हुआ। गांजा को जप्त करते हुए ...