गोरखपुर, जून 8 -- कौड़ीराम, हिन्दुस्तान संवाद गगहा थाना क्षेत्र के तिघरा खुर्द गांव में शनिवार की रात एक जगह चोरी तो एक जगह चोरी की कोशिश हुई। चोर ने किराना दुकान से पांच हजार नकदी चुरा ली, जबकि दूसरे घर में वृद्धा के शोर मचाने पर वह भाग निकला। तिघरा खुर्द निवासी वीरेंद्र पांडेय उर्फ पप्पू के घर में शनिवार की रात चोर घुस गया। चोर ने वीरेंद्र की माता को धमका कर चाभी का गुच्छा ले लिया। मौका देखकर वृद्धा ने शोर मचा दिया। घर के लोग जग गए और चोर भाग निकला। दूसरी घटना इसी गांव के रामनयन की किराना दुकान में हुई। छत के रास्ते दुकान में घुसे चोर ने टेबल से चाभी उठाया और कैश बॉक्स से पांच हजार नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जागने पर दुकानदार को चोरी के घटना का पता चला। दोनों पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.