हमीरपुर, जून 19 -- हमीरपुर, संवाददाता। जिला पंचायत स्थित किराना दुकान से मैगी लेने आया युवक दुकानदार का रुपयों से भरा बैग लेकर रफूचक्कर हो गया। पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जिला परिषद मार्केट में कृष्णा सेल्स के नाम से संचालित किराना दुकान के मालिक अखिल कुमार गुप्ता ने बताया कि 17 जून की रात 10.30 बजे जब वह दुकान बढ़ाने में लगा हुआ था। तभी एक बाइक सवार युवक उसकी दुकान में आया और मैगी मांगी। मैगी देने के बाद जब वह दुकान का बाहर रखा सामान समेटकर रखने में मशगूल हो गए। यह भी पढ़ें- सूबा बाजार से बाइक चोरी, जांच में जुटी पुलिस तभी उक्त युवक दुकान में दिन भर की बिक्री का कैश से भरा बैग दुकान के अंदर से उठाकर रफूचक्कर हो गया। जिससे उसे डेढ़ लाख रुपये की क्षति हुई है। पीड़ित दुकानदार की तहर...