किराना दुकान से एक लाख का गांजा बरामद, महिला गिरफ्तार
साहिबगंज, अप्रैल 12 -- साहिबगंज। शहर के बड़ा पचगढ़ कमरसी स्थित एक घर सह दुकान में पुलिस ने शनिवार को छापेमारी कर 3.60 किलो गांजा जब्त किया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख बताया गया है। इस मामले में एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। उपरोक्त जानकारी सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की ने शनिवार को यहां पत्रकारों को दी है। उन्होंने बताया कि कि एसपी अमित कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़ा पचगढ़ स्थित एक किराना दुकान में एक महिला गांजा बेचता है। इस सूचना पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में टीम ने छापेमारी कर उक्त दुकान से 3 किलो 600 ग्राम गांजा जब्त किया। अधिकांश गांजा छोटे-बड़े व मिडियम पैकेटों में बंद थे। 160 ग्राम गांजा खुला था। एसडीपीओ ने बताया कि मौके से लक्ष्मी कुमारी नामक महि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.