किराना दुकान में हुई चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, मई 13 -- फूलबेहड़। थाना क्षेत्र में हुई दो चोरियों का फूलबेहड़ पुलिस ने खुलासा करते हुए एक किशोर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी का माल और नगदी बरामद हुई है। एसआई सुरेश व जितेन्द्र कुमार ने मय हमराही पुलिस बल के साथ भीखमपुर मोड़ सुन्दरवल से मैलानी थाना क्षेत्र के संसारपुर निवासी असद व कोतवाली सदर के पिपरिया निवासी एक किशोर को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से एक बोरी में विमल पान मसाला व एक गत्ते में धूप बत्ती, एक चावल की बोरी, एक बेसन की बोरी, एक डिब्बा बैल कोल्हू सरसों का तेल, 2 पैकेट बिस्कुट, सेविंग क्रीम, साबुन, वाइल्ड स्टोन पाउडर 1250 रुपए नगद बरामद हुआ है। साथ ही चोरी की घटना में प्रयुक्त ई रिक्शा को भी पुलिस ने बरामद किया है। पकड़े गये आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.