किराना दुकान में हजारों की चोरी
लखीमपुरखीरी, मई 12 -- सुंदरवल चौकी क्षेत्र के दाउदपुर में किराना स्टोर के गोदाम का ताला तोड़ कर दुकान का काफी सामान चोर बटोर ले गए। पीड़ित को सुबह चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव निवासी यूनुस पुत्र हसन की चौराहे पर किराने की थोक की दुकान है। दुकान के ऊपर दूसरी मंजिल पर उन्होंने गोदाम बना रखा है। बीती सोमवार रात को चोरों ने गोदाम का ताला तोड़ कर उसमे रखा लाखों रूपये का सामान उठा ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.